अगर लैपटॉप से आये बीप की आवाज
अक्सर आपने देखा होगा की आपके लैपटॉप से बीप का साउंड (आवाज ) आने लगती है , ऐसा क्यों होता है और क्या है इसका सन्देश आज हम इस लेख में जानेगे !
बीप कोड
बीप कोड एक ऐसी ध्वनि को बोलते हैं जो कभी कभी टू टू टू की आवाज हमें हमारे लैपटॉप से सुनाई देती हैं , जो की संकेतक के तौर पर लैपटॉप में डाली जाती है ताकि उपयोग कर्ता एवं टेक्नीशियन को बिना लैपटॉप खोले आने वाली समस्या का पता चल सके और उसका समाधान किया जा सके !
बीप कोड को समझे
बीप कोड एक सांकेतिक भाषा होती है जो सिस्टम में आने वाली परेशानी को दर्शाती हैं , हर बीप का अपना अलग मतलब होता है , ये नीति लगभग हर एक कंप्यूटर निर्माता कंपनी प्रयोग करती हैं !
बीप साउंड और उसके संकेत
वैसे तो हर कंपनी का अलग अलग संकेत रहता है लेकिन उदाहरण के लिए हम यहाँ DELL कंपनी के संकेतो को लेके चलेगे .
संकेत 1---- सिर्फ 1 बीप साउंड
इसका अर्थ रहता है की आपके लैपटॉप में मदरबोर्ड में कोई समस्या आ गई है और आपको जल्दी ही इसका हल करवाना अवश्यक हैं !
संकेत 2 ---- 2 बीप साउंड आना
इसका अर्थ रहता है की आपका लैपटॉप RAM डिटेक्ट नहीं कर पा रहा !
संकेत ३ ----- 4 बीप साउंड आना
इसका अर्थ होता है की आपके सिस्टम के मेमोरी RAM ख़राब हो गई हैं !
ऐसे ही कई सारे बीप कोड के अलग अलग मतलब रहते हैं , अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित कंपनी के वेबसाइट पर जाके कोड लिस्ट देख सकते हैं ,
हम उम्मीद करते हैं की आपको हमारी ये लेख पसंद आया होगा | धन्यबाद !
लेखक - आकाश उपाध्याय
Labels: beep code, beep sound


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home