Solar panel सोलर पैनल क्या होते हैं
सोलर पैनल एक विशेष प्रकार के पैनल होते हैं जो की सूर्य (सूरज ) की रोशनी से ऊर्जा यानी बिजली बनाते हैं !
प्रश्न -कैसे प्रयोग किये जाते हैं ?
इनको छत पर लगाया जाता है ताकि सूर्य की किरणे इस पर आ सके और ये बिजली उत्पादन कर सके !
प्रश्न -सोलर पैनल लगाने के क्या-क्या लाभ है ?
१- सोलर ऊर्जा एक प्रदूषण रहित ऊर्जा का श्रोत है
२- सोलर ऊर्जा बिलकुल फ्री बिजली प्राप्त करवाती है
३- कोई रखरखाब की आवश्यकता नहीं होती है
४- बिजली बिल का कोई खर्चा नहीं होता है
५- सरकार के द्वारा सोलर पैनल पर सब्सिडी (आर्थिक छूट ) दी जाती है जो कि संयंत्र का 40 प्रतिशत तक रहती है !
उदाहरण के लिए - अगर संयंत्र 1 लाख का लगवाते हैं तो सरकार के तरफ से आपको 40 हजार रुपये तक की राशि छूट के रूप में मिल जायेगी
६ - बिजली जाने पर कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है
७- 20 से 25 साल की गांरटी मिलती है (सोलर पैनल पर )
प्रश्न- सब्सिडी कैसे मिलती है?
इसके लिये आपको सबसे पहले अपने राज्य के डूडा आफ़िस में सम्पर्क करना होगा, या फ़िर MNRE जो कि सरकारी वेबसाइट है पर आनलाईन आवेदन करना होगा, आवेदन के बाद विभाग के अधिकारी आपके पास आके साइट का निरिक्षण करेंगे जिसके बाद आपके यहाँ सौर ऊर्जा का संयंत्र लगा दिया जायेगा.
प्रश्न - क्या सब्सिडी सीधा खाते में आ जायेगी?
जी नहीं पहले आपको खुद से सारा खर्चा करना होगा जिसके बाद संयंत्र लगने के बाद अधिकारी इस बात की पुष्टि करेंगे कि संयंत्र लगा है या नहीं, जिसके बाद रिपोर्ट लगने के बाद पैसा सीधा आपके दिये गये खाते में आ जायेगा!
प्रश्न - क्या-क्या शामिल रहता है संयंत्र में?
एक 1kw के सोलर संयंत्र में एक बैटरी, एक इन्वर्टर, और सोलर पैनल रहते हैं!
प्रश्न-क्या मुझे ये सोलर पैनल और सोलर संयंत्र लगाना चाहिये?
जी बिल्कुल, एक बार पैसा लगा देने पर सोलर संयंत्र में अगले 5 साल तक किसी भी तरह के कोई भी खर्च से मुक्ति मिल जाती है, इसके अलावा ये पर्यावरण के भी काफ़ी अनुकूल है, एक 1kw के सोलर संयंत्र को लगाना 10 पेड़ लगाने जितना लाभदायक होता है, और तो और ये सिर्फ़ 2 साल में ही अपनी पूरी लागत जितनी बिजली बना कर दे देता है, मान लीजिये आपका महिने का बिजली का बिल 800 रुपये महिने का आता है, 1kw का सोलर संयंत्र 900 रुपये जितनी बिजली का उत्पादन एक महिने में कर देता है, तो अगर आप एक साल में 9600 रुपये सिर्फ़ बिजली के बिल के रुप में सरकार को चुका देते हैं, अब इसमें देखने वाली बात ये हैं कि अगर बिजली विभाग में कुछ दिक्कत आयेगी तो ऐसे में आपको बिजली नहीं मिल सकेगी, जबकि अगर आपके घर पर सोलर संयंत्र लगा रहेगा तो आपको किसी भी विघुत कटोती का सामना नहीं करना पड़ेगा, और सिर्फ़ तीन साल के बिजली बिल के खर्च में आप 5 साल तक बिजली का आनंद बिना किसी रुकावत के ले सकते हैं!
प्रश्न - क्या बरसात के दिनों में या सर्दी (जाड़े) के दिनों में इसमे कोई दिक्कत होगीं?
जी नहीं, आज कल ऐसी कोई भी दिक्कत का सामना हमें नहीं करना पड़ता हैं, आज कल के नयी तकनीक के सोलर पैनल थोड़ी सी सूरज की रोशनी में भी काफ़ी बढिया कार्य करते हैं!
Labels: solar energy, solar panel, सोलर

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home