Wednesday, 29 July 2020

new education policy 2020 नई शिक्षा नीति २०२०

 new education policy 2020

नई शिक्षा नीति २०२०


here is my article on new education policy(NEP) 2020 which covers everything u need to know.
लेखक  - आकाश उपाध्याय 


इस लेख में हम जानेगे राष्ट्रीय शिक्षा नीती २०२० के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी और उसमे किये गए बदलावो के बारे में !

केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा आज दिनांक 29 जुलाई 2020 को नई शिक्षा नीति की घोषणा कर दी , जिस मौके पर मंत्री प्रकाश जावेडकर और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल मौजूद रहे , चलिए समय न गवाते हुए जानते हैं किये गए मुख्य बदलावों के बारे में !
  1. अब उच्च शिक्षा में एक ही रेगुलेटरी रहेगा , एआईसीटीई और यूजीसी  को ख़त्म करके ये विवस्था शुरू की गई है हालांकि ये विवस्था विधिक (लॉ ) एवं चिकित्सा (मेडिकल) शिक्षा पर लागू नहीं होगी !
; font-family: helvetica;">मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया गया !
  • सरकारी और निजी विश्वविद्यालय  दोनों के लिए एक समान शिक्षा मानक रहेगे !
  • 5 साल के कोर्स करने वाले को एम् फिल करने की बाध्यता ख़त्म की जायेगी !
  •   शिक्षा में तकनीक को बढ़ावा दिया जायेगा , ई लंर्निंग , टीजिंग असिसमेंट आदि के जरिये बदलाब होगा !
  • ई कोर्सेस 8 लोकल भाषाओ में बनाए जायेगे जिस से उनको पढने में  सुगमता हो !
  • नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की जायेगी 
  • एक कॉमन टेस्ट की विवस्था की जायेगी ( संस्थानों पर ये लागू नहीं ) 
  • स्कूली शिक्षा में हुए सुधार 

    1. क्लास 6 से 9 साल तक के बच्चो को वोकेशनल कोर्स पढाये जायेगे तथा बुनियादी साक्षरता शिक्षा दी जायेगी !
    2. 3 से 6 साल के बालको के लिए पाठयक्रम एनसीईआरटी तैयार करेगी !
    3. क्लास 6 के बाद से ही वोकेशनल कोर्स जोड़ा जायेया !
    4. क्लास 9 से 12 तक के बच्चो को अन्य चीजे जैसे कोडिंग तथा नए कौशल सिखाये जायेगे !
    नए लाइफ स्किल तथा वयस्क शिक्षा भी दी जाया करेगी ताकि स्कुल से निकलने के बाद ही बच्चे कुशल बन सके !
    लेख में सभी नए नियम लिखने का प्रयाश किया गया है लेकिन अगर फिर भी भूलवश कुछ छुट गया हो तो सुझाव आमत्रित हैं 
    The Link Text

    Labels:

    Tuesday, 21 July 2020

    अगर लैपटॉप से आये बीप की आवाज

     

     
     
    अक्सर आपने देखा होगा की आपके लैपटॉप से बीप का साउंड (आवाज ) आने लगती है , ऐसा क्यों होता है और क्या है इसका सन्देश आज हम इस लेख में जानेगे !

                                                         बीप कोड 

     बीप कोड एक ऐसी ध्वनि को बोलते हैं जो कभी कभी टू टू टू की  आवाज हमें हमारे लैपटॉप से सुनाई देती हैं , जो की संकेतक के तौर पर लैपटॉप में डाली जाती है ताकि उपयोग कर्ता एवं टेक्नीशियन को बिना लैपटॉप खोले आने वाली समस्या का पता चल सके और उसका समाधान किया जा सके ! 

                                                        बीप कोड को समझे 

    बीप कोड एक सांकेतिक भाषा होती है जो सिस्टम में आने वाली परेशानी को दर्शाती  हैं  , हर बीप का अपना अलग मतलब होता है , ये नीति लगभग हर एक कंप्यूटर निर्माता कंपनी प्रयोग करती हैं !

    बीप साउंड और उसके संकेत 

    वैसे तो हर कंपनी का अलग अलग संकेत रहता है लेकिन उदाहरण के लिए हम यहाँ DELL कंपनी के संकेतो को लेके चलेगे .

    संकेत 1---- सिर्फ 1 बीप साउंड 

    इसका अर्थ रहता है की आपके लैपटॉप में मदरबोर्ड में कोई समस्या आ गई है और आपको जल्दी ही इसका हल करवाना अवश्यक हैं !

    संकेत 2 ---- 2 बीप साउंड आना 

    इसका अर्थ रहता है की आपका लैपटॉप RAM डिटेक्ट  नहीं कर पा रहा !

    संकेत ३ ----- 4 बीप साउंड आना 

    इसका अर्थ होता है की आपके सिस्टम के मेमोरी RAM  ख़राब हो गई हैं !

    ऐसे ही कई सारे बीप कोड के अलग अलग मतलब रहते हैं , अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित कंपनी के वेबसाइट पर जाके कोड लिस्ट देख सकते हैं ,
    हम उम्मीद करते हैं की आपको हमारी ये लेख पसंद आया होगा | धन्यबाद !
    लेखक - आकाश उपाध्याय 

    Labels: ,